About College
’’सरस्वती कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन उण्डू’’ की स्थापना वर्ष 2020 में हुई थी और इसका प्रबंधन ’’सरस्वती शिक्षण समिति उण्डू (बाड़मेर)’’ द्वारा किया जाता है, जो राजस्थान राज्य में ग्रामीण शिक्षा के विकास और वृद्धि के लिए समर्पित है।
सोसायटी के सदस्य अपनी स्थापना के बाद से ही शिक्षण, अनुसंधान और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रतिबंद्ध है।
हमारे अध्यक्ष श्री नत्थुराम सियाग व निदेशक श्री अमरसिंह सऊ के नेतृत्व और अनुग्रहपूर्ण संरक्षण और आशीवार्द के तहत, हमारे संस्थानों में प्रभावी मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने स्नातक शोधकर्ताओं को तैयार करने में बहुत प्रगति हुई है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से व्यक्ति के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है ताकि विद्यार्थी समाज के लिए एक उपयोगी नागरिक बन सके।
’’सरस्वती कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन उण्डू तह. शिव जिला बाड़मेर ’’ राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से संबंद्धता है।
’’सरस्वती कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन उण्डू’’ बाड़मेर जिले के शिव तहसील के गांव उण्डू में स्थित है।
कॉलेज परिसर हरे-भरे बगीचों और सुन्दर भूदृश्य के साथ पूर्ण रूप से विकसित है।